भाजपा घुमन्तु प्रकोष्ठ के मुकेश सिंघीवाल बने जिलाध्यक्ष

सीकर, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुकेश संघीवाल को घुमन्तु प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महामंत्री सोहन बड़ोदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी के नेतृत्व में शनिवार को संघीवाल बस्ती में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश संघीवाल का समाज के लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भँवर प्रकाश शर्मा, निश्चय जीनगर, प्रकाश दाधीच, रामदेव सैनी, रामावतार सिंघीवाल, संतलाल सिंघीवाल, भगवान वर्मा, मोहन बंजारा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Popular posts