किसानों के लिए बकरी पालन है फायदे का सौदा | Goat Farming


Goat Farming | आजकल खेती बाड़ी का कार्य उतना लाभप्रद नहीं रहा जितना होना चाहिए | अंत: किसानों को खेती बाड़ी से जुड़े अन्य काम भी करना चाहिए | इन कामों में पशुपालन किसान के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है पर आजकल गाय भैंसों की कीमत जहाँ बहुत ज्यादा हो गई वहीं उनकी चराई भी महंगी पड़ती है | ऐसे में बकरी पालन Goat Farming किसान के लिए सबसे बड़ा फायदा का सौदा है | चूँकि गाय भैंस के मुकाबले बकरी की कीमत कम होती है एक गाय या भैंस की कीमत में कई सारी बकरियां खरीदी जा सकती है | बकरी की चराई की कीमत भी कम पड़ती है और मुनाफा भी ज्यादा मिलता है |


दरअसल किसान को पशुपालन से सिर्फ दूध, दही, घी व खेती के लिए खाद मिलती है पर बकरी पालन Goat Farming  में इन सबके साथ बकरे बेचने से अतिरिक्त आय होती है| आपको बता दें भारत मांस का बहुत बड़ा निर्यातक देश है और मांसाहारी लोग सबसे ज्यादा बकरे का मांस पसंद करते हैं | ऐसे में किसान बकरे बेचकर बहुत बढ़िया मुनाफा कमा संकट है| आपको बता दें स्थानीय स्तर पर भी ईद के मौके पर बकरों की खूब मांग रहती है यही कारण है कि कई लोग व किसान ईद के लिए बकरा पालन करते हैं और ईद के मौके पर उन्हें बेचकर मुनाफा कमाते हैं |


Goat Farming  बकरी पालन में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात बकरियों की नस्ल पर होती है | राजस्थान में सिरोही नस्ल की बकरियां बहुत अच्छी होती है, वे आम बकरियों से बड़ी होती है, उनके बकरे भी काफी बड़े होते है अंत: वजन के हिसाब से उनका मूल्य ज्यादा मिलता है | ईद के मौके पर ज्यादा सिरोही नस्ल के बकरों की ही मांग रहती है यही कारण है कि ईद के लिए पाले जाने वाले ज्यादातर बकरे सिरोही नस्ल के ही होते हैं|


यदि आप भी Goat Farming  बकरी पालन के इच्छुक हैं तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखें हम आपके लिए बकरी पालन से सम्बंधित कई जानकारियां लेकर प्रस्तुत होंगे और हाँ अगले वीडियो की जानकारी के लिए आपका अपना किसान चैनल किसान टाइम्स सबस्क्राइब जरुर करें | धन्यवाद |  


Goat Farming    


Popular posts